बिहारशरीफ : कालाजार से बचाव के लिए गांव-कस्बों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने में लगा है जागरूकता रथ. जागरूकता रथ कालाजार से बचाव व लक्षण के बारे में भी जानकारी देने में लगा है. जागरूकता रथ में शामिल लोग इसके लिए डीडीटी छिड़काव कराने के लिए लोगों को उत्प्रेरित करने में लगे हैं. लोगों से अपील की जा रही है कि कालाजार से बचने के लिए अपने घरों में डीटीटी का छिड़काव अवश्य करायें. कालाजार बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए इन दिनों जिले में जिला मलेरिया विभाग की ओर से डीटीटी का छिड़काव किया जा रहा है.
कस्बों में जाकर जागरूकता रथ ग्रामीणों को कर रहा जागरूक
बिहारशरीफ : कालाजार से बचाव के लिए गांव-कस्बों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने में लगा है जागरूकता रथ. जागरूकता रथ कालाजार से बचाव व लक्षण के बारे में भी जानकारी देने में लगा है. जागरूकता रथ में शामिल लोग इसके लिए डीडीटी छिड़काव कराने के लिए लोगों को उत्प्रेरित करने में लगे हैं. लोगों […]

जिले के 12 प्रखंडों के 41 गांवों में हो रहा छिड़काव : यह छिड़काव जिले के 12 प्रखंडों के चयनित 41 गांवों में किया जा रहा है. अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से कुल सात छिड़काव दल लगाये गये हैं. अभियान पूरी तरह से सफल हो इसके लिए विभाग ने माइक्रोप्लान बनाया है. इसी माइक्रोप्लान के तहत जिले के 41 गांवों में तिथिवार डीडीटी का छिड़काव कार्य चल रहा है. सिविल सर्जन डा.सुबोध प्रसाद सिंह ने जिला मलेरिया पदाधिकारी एवं जिला मलेरिया इंस्पेक्टर को सख्त निर्देश दे रखा है कि अभियान पर अपनी पैनी नजर रखें. छिड़काव से एक भी घर नहीं छूट पाये.
छिड़काव दलों पर भी नजर रखने को हिदायत दी गयी है कि कर्मी आधा-अधूरा छिड़काव कार्य को छोड़ नहीं पाये.
छिड़काव प्रतिवेदन प्रतिदिन उपलब्ध कराने की हिदायत : साथ ही सिविल सर्जन डा. सिंह ने निर्देश दिया है कि छिड़काव से संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन उपलब्ध करायें. इस काम में शिथिलता नहीं बरती जाय. जिला मलेरिया पदाधिकारी का कहना है कि छिड़काव पर पूरी तरह से पैनी नजर रखी जा रही है. पिछेल दिनों अपर स्वास्थ्य निदेशक नालंदा आकर डीडीटी छिड़काव कार्य का जायजा लिया था. उन्होंने सिलाव प्रखंड के माहुरी गांव में जाकर डीडीटी छिड़काव कार्य का जायजा लिया था. उन्होंने छिड़काव कार्य पर संतोष जताया था. कालाजार तकनीकी पर्यवेक्षकों की देखरेख में डीडीटी का छिड़काव कार्य चल रहा है.