दो पुंज समेत 10 बीघा के गेहूं की फसल जल कर राख
ग्रामीणों व दमकल कर्मी के सहयोग से आग पर पाया गया काबू
करायपरशुराय. प्रखंड के मुसाढ़ी गांव में सोमवार को खलिहान में लगी आग से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. ग्रामीण व दमकल कर्मी के सहयोग से घंटों बाद आग पर काबू पाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार करायपरशुराय प्रखंड क्षेत्र के मुसाढ़ी गांव में सोमवार की दोपहर खलिहान में लगी भीषण आग में योगेंद्र जमादार एवं अर्जुन जमादार के दो नेवारी के पुंज समेत दस बीघा का गेहूं का फसल जल कर राख हो गया. इस कड़ाके की धूप में आग प्रचंड रूप ले रहा थाा. पर आसपास में पानी के अभाव में ग्रामीण काफी समय तक छटपटाते रहे.
अगलगी की घटना के घंटों बाद पहुंची अग्निशमन वाहन व ग्रामीणों के सहयोग से आाग पर काबू पाया जा सका. परंतु उस समय तक खलिहान में रखे नेवारी के दो पुंज एवं दस बीघा गेहूं के फसल जल कर स्वाहा हो गये थे. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया पर पीड़ित की आशंका है कि किसी आपराधिक तत्वों द्वारा आग लगाया गया है.
एकंगरसराय. तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के विजोखरी गांव निवासी रामनरेश सिंह, रामाधार सिंह व राम प्रवेश सिंह के खलिहान में लगे बड़े-बड़े नेवारी के पांच पुंज, करीब ढाई सौ गेहूं के बोझा, जलकर राख हो गयी. आग लगने का कारण शार्ट-शर्किट के चिनगारी को बताया जाता है. आग की लपेट इतनी तीव्र थी कि किसी भी लोगों ने आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. और सैकड़ों लोग मुकदर्शक बन आग के तांडव को देखते रहे. इस संबंध में पिडि़त किसानों ने सीओ नवलकांत को ज्ञापन देकर तत्काल राहत मुहैया कराने की मांग की है.
