कुएं से पानी नहीं मिलने पर महिलाएं आक्रोशित

बिहारशरीफ : पेयजल की समस्या से त्रस्त होकर सोमवार को छोटी पहाड़ी के दर्जनों महिलाओं द्वारा सदर एसडीओ के आवास का घेराव किया गया. महिलाओं का कहना था कि मोहल्ले में मौजूद कुएं का आधा हिस्सा गली की ओर है जबकि दूसरा हिस्सा गृहस्वामी द्वारा इस्तेमाल किया जाता है. सोमवार की सुबह गृहस्वामी द्वारा कुएं […]

बिहारशरीफ : पेयजल की समस्या से त्रस्त होकर सोमवार को छोटी पहाड़ी के दर्जनों महिलाओं द्वारा सदर एसडीओ के आवास का घेराव किया गया. महिलाओं का कहना था कि मोहल्ले में मौजूद कुएं का आधा हिस्सा गली की ओर है जबकि दूसरा हिस्सा गृहस्वामी द्वारा इस्तेमाल किया जाता है.

सोमवार की सुबह गृहस्वामी द्वारा कुएं में कम पानी रहने की बात कहकर पानी लेने पर रोक लगा दिया गया. इससे नाराज महिलाएं इसकी शिकायत करने सदर एसडीओ के आवास पर पहुंच गये.
एसडीओ सुधीर कुमार द्वारा मोहल्लेवासियों को पेयजल की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया गया हे. महिलाओं का कहना हे कि इस भीषण गरमी में पानी नहीं मिलने से उनका जीना दुश्वार हो गया है. नहाने-धाने से लेकर खाने-पीने तक में भारी समस्या उत्पन्न हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >