बिहारशरीफ : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर अस्थावां और सरमेरा प्रखंड में उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार चरम सीमा पर है. पंचायत प्रतिनिधि के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत जनसंपर्क में झोंक दिया है. अस्थावां प्रखंड के 19 वां ग्राम पंचायत राज उगावां में जनता के अनुरोध पर मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ रही शांति देवी के चुनाव प्रचार की कमान उनके पुत्र गोरे लाल उर्फ अमित कुमार ने संभाल रखी है. इस पंचायत के मतदाताओं के मिल रहे अपार समर्थन से शांति देवी और उनके पुत्र अमित कुमार के हौसले बुलंद है.
शांति देवी ने उगावां पंचायत में विकास के लिए मांगा वोट
बिहारशरीफ : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर अस्थावां और सरमेरा प्रखंड में उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार चरम सीमा पर है. पंचायत प्रतिनिधि के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत जनसंपर्क में झोंक दिया है. अस्थावां प्रखंड के 19 वां ग्राम पंचायत राज उगावां में जनता के अनुरोध […]

पहली बार यहां से चुनाव लड़ रही शांति देवी को लेकर मतदाता भी काफी गंभीर है. खास कर उनके पुत्र गोरे लाल के व्यवहार और चुनावी मुद्दा मतदाताओं को भा रहा है. शांति देवी के चुनाव जीतने के बाद उनका सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी की इस पंचायत में घर-घर में पेयजल, उगावां गांव में मुख्य द्वार, सड़क का निर्माण, यात्री शेड, सभी लोगों को शौचालय की सुविधा, वृद्धा पेंशन का लाभ दिलाना, बेरोजगारों को कौशल विकास योजना से कंप्यूटर की मुफ्त शिक्षा दिलाना साथ ही युवाओं को खेल में आगे लाने के लिए खेल मैदान का निर्माण कराने के साथ-साथ हर वर्ग को समानता के साथ उनका कार्य करना होगा. शांति देवी ने सोमवार को अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान में घर-घर जाकर मतदाताओं से अपील की. शांति देवी के पुत्र गोरे लाल उर्फ अमित कुमार ने बताया कि उन्हें हर वर्ग से मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है. इस जनसंपर्क अभियान में श्रवण यादव, दशरथ पांडेय, राधे राउत, वृजनंदन महतो, चंदेश्वर महतो, जागेश्वर महतो, मो. शाहिद आलम, नंदू रविदास, सहदेव रविदास, कृष्णा रविदास, सुरेश साव, मो. असलम, राजकुमार प्रसाद, राधे श्याम आदि लोग शामिल थे.