पीएचसी को किया अलर्ट

पहल. लू से बचाव के गुर सीखेंगी एएनएम व आशा बढ़ती गरमी के चलते लू के थपेड़ों से लोगों के बचाव में जुटा स्वास्थ्य विभाग बिहारशरीफ : सूर्य की बढ़ती तपिश के कारण चल रही भयंकर लू से आमलोगों के बचाव में अब जिला स्वास्थ्य विभाग जुट गया है.आमलोगों को लू से बचाव के लिए […]

पहल. लू से बचाव के गुर सीखेंगी एएनएम व आशा
बढ़ती गरमी के चलते लू के थपेड़ों से लोगों के बचाव में जुटा स्वास्थ्य विभाग
बिहारशरीफ : सूर्य की बढ़ती तपिश के कारण चल रही भयंकर लू से आमलोगों के बचाव में अब जिला स्वास्थ्य विभाग जुट गया है.आमलोगों को लू से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की हिदायत जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दी गयी है.
ताकि तेज धूप से उत्पन्न होने वाली समस्या से आसानी से निपटा जा सके. इसके लिए अस्पतालों में पर्याप्त रूप से उपचारात्मक व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि लू से पीडि़त लोगों को सुलभ तरीके से चिकित्सा की जा सके. बढ़ती तपिश व लू को लेकर प्रभारियों को बराबर सजग रहने को कहा गया है.
लू के लक्षण की पहचान की गुर सीखेंगी एएनएम व आशा
लू के लक्षण की आसानी तरीके से पहचान की जा सके. इसके लिए जिले की एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को टिप्स बताये जाएंगे. सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने पीएचसी स्तर पर एएनएम व आशा को प्रशिक्षित करें.
उन्हें लू की पहचान के लिए टिप्स बताये जाएंगे. ताकि टिप्स प्राप्त कर ये लोग अपने -अपने पीएचसी के अंतर्गत गांवों में जाकर लू से पीडि़त लोगों की पहचान कर सकें. चिहिंत लू से प्रभावित लोगों के संबंध में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है. ताकि ऐसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराकर बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जा सके.
लू से बचाव के बारे में भी देंगी जानकारियां
प्रशिक्षित आशा व एएनएम गांव-कस्बों में जाकर लोगों को धूप से व लू से बचाने के बारे में जानकारी देंगी.ताकि लोग कड़ाके धूप में बाहर निकलने से बचें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतें. मालूम हो कि इन दिनों देह जला देने वाली कड़ाके की धूप व लू की थपेड़ों से आमलोग बेहाल हैं. बाहर तो बाहर ही घरों में भी गर्मी की मार झेलने को विवश हो रहे हैं. लोग गर्मी से बचाव के लिए कूलर ,पंखे, फ्रिज आदि का सहारा ले रहे हैं. लेकिन गरीब गुरबे लोगों को ये सुविधाएं नसीब नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >