बिहारशरीफ : पंचायत चुनाव में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी. जिले के उन सारे क्षेत्र जहां प्रथम चरण में चुनाव नहीं है, वहां के थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ चुनाव में गश्ति करेंगे. बिहारशरीफ व गिरियक के चुनाव वाले इलाकों में भ्रमणशील रहने को कहा गया हैं.पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को हरदेव भवन में सेक्टर मजिस्टे्रटों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. सुरक्षा के लिए थानों में भी पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे.बूथों पर सुरक्षा बल के पहुुचने पर ही पोलिंग पार्टी को बैलेट पेपर उपलब्ध कराये जायेंगे. डीएम ने कहा हर हाल में चुनाव निष्पक्ष हो यही सभी का दायित्व है उसी अनुसार काम करनी होगी. संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जायेगी.
सेक्टर पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट अपना मोबाइल नंबर बूथ पर प्रदर्शित करेंगे जिससे आम जनता की आवश्यकता पड़ने पर सूचना दे सके. जहां कहीं भी गड़बड़ी की कोई सूचना मिले तुरंत बूथ पर पहुंचे. अंतिम समय मे अगर लंबी कतार हो तो देर तक मतदान कराये जायेंगे. डीएम ने कहा कि स्टैटिक स्वयं रहकर मतदान की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे. दूर-दराज के बूथों पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया. बूथों पर बिजली,पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर्याप्त व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है.
