बिहारशरीफ : दो दिवसीय कुंडलपुर महोत्सव का ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को उद्घाटन किया. इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस धरती से पूरी दुनिया को सत्य व अंहिसा का संदेश दिया गया है. जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की यह धरती
उनकी कर्मभूमि रही है. कुंडलपुर के पीठाधीश्वर स्वामी रवींद्र कीर्ति जी महाराज ने भगवान महावीर का संदेश जीओ और जीने दो का उल्लेख करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया उनके संदेश का अनुसरण कर रही है. वहीं, तीर्थंकर महावीर के जन्मोत्सव पर बैंड बाजे के साथ कुंडलपुर में मंगलवार की सुबह आकर्षक शोभायात्रा निकाली गयी.
