जिले में पारा पहुंचा 42 डिग्री पर

परेशानी. कहर बरपा रही गरमी, झुलस रहे हैं लोग मंगलवार को जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.मौनसून विभाग की मानें तो चिलचिलाती धूप व गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलने का आसार नहीं है. गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. घरों से बाहर निकलना लोगों के लिए सजा […]

परेशानी. कहर बरपा रही गरमी, झुलस रहे हैं लोग

मंगलवार को जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.मौनसून विभाग की मानें तो चिलचिलाती धूप व गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलने का आसार नहीं है. गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. घरों से बाहर निकलना लोगों के लिए सजा बन गया है. अप्रैल माह की इस गर्मी को देखकर लोग इस बात से लोग डरे हुए हैं कि आने वाले मई व जून के महीनों में क्या होगा.इन दिनों सुबह दस बजे से लू चलने लगती है जो देर शाम तक जारी रहता है.
फिलहाल राहत के आसार नहीं
गर्म हवाओं ने किया लोगों का जीना मुहाल
बिहारशरीफ : गरमी के कहर से जिले के लोग परेशान हैं. अप्रैल माह में ही लोग गर्मी से लोग झुलस रहे हैं.कई दिनों से जिले का तापमान 40 डिग्री से.से ऊपर चल रहा है. मंगलवार को जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.मौनसून विभाग की मानें तो चिलचिलाती धूप व गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलने का आसार नहीं है. गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.
घरों से बाहर निकलना लोगों के लिए सजा बन गया है. अप्रैल माह की इस गर्मी को देखकर लोग इस बात से लोग डरे हुए हैं कि आने वाले मई व जून के महीनों में क्या होगा.इन दिनों सुबह दस बजे से लू चलने लगती है जो देर शाम तक जारी रहता है. तीखी धूप के तपन बंद कमरों में भी लोगों को परेशान कर रही है.कूलर एवं पंखों की हवा से भी इस भीषण गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है.सुबह 10 बजे के बाद से सड़कों पर सनाटा पसरने लगता है जो शाम चार बजे तक वैसी स्थिति रहती है. लू से बचने के लिए लोग घरों में दूपके रहते हैं. इस दौरान जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर व मुंह पूरी तरह से कपड़े ढंके रहते हैं.
सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है.स्कूल बंद होने के बाद घर लौटते-लौटते साढ़े बारह बज जाते हैं. बच्चे हाथ में कुल्फी व मुंह में पानी की बोतल लगाये देखे जा सकते हैं. शहर के चौक -चौराहों पर पियाउ की व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को हलक तर करने में भटकना पड़ता है.हवा में नमी की मात्रा घट जाने और पारा 49 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाने से लोग पूरी तरह घरों में कैद होने लगे हैं.रोजमर्रा की जिंदगी जी रहे लोगों के लिए यह गर्मी परेशानी का सबब बनती जा रही है.
काया झुलसा देने वाली गर्मी से तर -बतर रहने वाले लोग सुबह -शाम को बिना स्नान किये हुए नहीं रह पाते हैं.घर की छत आग के गोला बने हुए हैं. लोग शाम में छत को पानी से भींगाकर ठंडा कर उसपर सोने को विवश हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >