दबंगों ने मां-बेटी को पीटा

बिहारशरीफ(नालंदा). मंगलवार की सुबह मानपुर थाना क्षेत्र के तीयूरी गांव में दबंगों ने एक मां-बेटी की पिटाई कर दी. इस संबंध में मानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मारपीट में गांव निवासी विरजू प्रसाद की पत्नी किरण देवी व पुत्री सोनम कुमारी घायल हो गयीं. मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में […]

बिहारशरीफ(नालंदा). मंगलवार की सुबह मानपुर थाना क्षेत्र के तीयूरी गांव में दबंगों ने एक मां-बेटी की पिटाई कर दी. इस संबंध में मानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मारपीट में गांव निवासी विरजू प्रसाद की पत्नी किरण देवी व पुत्री सोनम कुमारी घायल हो गयीं. मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के ही एक युवक द्वारा अकारण उक्त परिवार के साथ गाली-गलौज दी जाती थी. इस संबंध में गांववाले उक्त युवक को ऐसा नहीं करने को लेकर समझाया भी था, बावजूद इसके मंगलवार को पुन: घर में अकेली मां-बेटी को देख कर उक्त युवक द्वारा गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की गयी. मानपुर के थानाध्यक्ष राजन मानवीय ने टेलीफोन पर बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >