पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर िदया प्रशिक्षण

बिहारशरीफ : खुराक पिलाएं और पोलियो भगाएं. पांच साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए 22 नवंबर से पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सदर पीएचसी के सभागार में सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग दी गयी. सदर पीएचसी के प्रभारी […]

बिहारशरीफ : खुराक पिलाएं और पोलियो भगाएं. पांच साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए 22 नवंबर से पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सदर पीएचसी के सभागार में सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग दी गयी.

सदर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने सुपरवाइजरों को पोलियो उन्मूलन अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए टिप्स बताये. सुपरवाइजरों से कहा कि अभियान पर निगरानी रखें ताकि शून्य से लेकर पांच साल तक के बच्चे पोलियोरोधी खुराक पीने से वंचित नहीं रह पाये. अभियान के दौरान गांव-कस्बों, शहर के चौक-चौराहों, बस पड़ाव एवं मेला, छठ घाटों आदि जगहों पर जाकर टीका कर्मी पोलियोरोधी खुराक बच्चों को अवश्य पिलाये़ ताकि लक्ष्य के मुताबिक बच्चे खुराक भी पी सके. कर्मियों को सदर पीएचसी के नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ मो जहांगीर आदि ने प्रशिक्षण दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >