नालंदा में उठी निशांत कुमार को CM बनाने की मांग, नीतीश से जनता ने की दिल्ली न जाने की अपील

Nitish Kumar: नालंदा में समृद्धि यात्रा के दौरान जनता ने निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की जोरदार मांग की. लोग ‘जय निशांत, तय निशांत’ के नारे लगाते रहे, वहीं समर्थकों ने नीतीश कुमार से कहा कि वे अभी बिहार छोड़कर दिल्ली न जाएं.

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा गुरुवार को उनके गृह जिला नालंदा पहुंची. इस दौरान जनता ने निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की जोरदार मांग की. लोगों ने ‘जय निशांत, तय निशांत’ के नारे लगाए.

सभा में नीतीश कुमार के समर्थकों ने भी अपनी आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि बिना नीतीश कुमार के बिहार की हालत विधवा महिला जैसी हो जाएगी. इसलिए जनता चाहती है कि मुख्यमंत्री अभी दिल्ली न जाएं. अगर जाना ही आवश्यक है, तो पहले निशांत कुमार को उनकी कुर्सी पर बैठाकर जाएं.

नालंदा को दी 810 करोड़ की सौगात

नीतीश कुमार के स्वागत के दौरान नालंदा की सड़कों पर भारी भीड़ जमा थी. मुख्यमंत्री ने जनता को 810 करोड़ की सौगात दी. इसी बीच निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगातार उठते रहे. यह साफ संकेत है कि जदयू में निशांत कुमार को लेकर हलचल मची हुई है.

जदयू नेताओं का समर्थन

जदयू नेता अनंत सिंह ने पहले ही निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग कर दी थी. वहीं, एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सभा में मंच से निशांत के लिए आशीर्वाद मांगा. सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि निशांत किसी भी पद को संभाल सकते हैं. सीएम या डिप्टी सीएम. क्योंकि वे इसको डीजर्व करते हैं.

जनता बोली- नीतीश के नाम पर चुनाव में वोट दिया

सभा में महिलाएं और कार्यकर्ता यह तक कह गए कि नीतीश कुमार बिहार को न छोड़ें. इतने जोश और उत्साह के बीच पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. जब नीतीश कुमार भाषण देने उठे, तब भी लोग शांत नहीं हुए. लोग कहते रहे कि नीतीश कुमार के नाम पर उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में वोट दिया.

निशांत कुमार का सक्रिय नेतृत्व

निशांत कुमार जदयू की सदस्यता लेने के बाद से काफी एक्टिव हैं. गुरुवार को उन्होंने पटना के माता के मंदिर में पूजा अर्चना कर बिहार की उन्नति और प्रगति के लिए मां से आशीर्वाद भी मांगा. इससे पहले बुधवार को उन्होंने सारण प्रमंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की थी.

Also Read: बॉडीगार्ड्स के साथ क्लास लेने पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, बोले- नर्वस हूं, पढ़ाने से पहले खुद पढ़ा सिलेबस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >