विकास की रोशनी हर जगह पहुंचेगी: छोटे लाल

बिहारशरीफ. विकास की रोशनी हर जगह पहुंचेगी. विकास ही विकास नजर आयेगी. आप लोग एक बार मौका देकर देखें. यह बातें अस्थावां विधान सभा क्षेत्र से एनडीए के लोजपा उम्मीदवार छोटे लाल यादव ने रविवार को जनता से वोट मांगते हुए कहीं. यदि आप सब सेवा करने का मौका देंगे तो विकास कार्य कर आपका […]

बिहारशरीफ. विकास की रोशनी हर जगह पहुंचेगी. विकास ही विकास नजर आयेगी. आप लोग एक बार मौका देकर देखें. यह बातें अस्थावां विधान सभा क्षेत्र से एनडीए के लोजपा उम्मीदवार छोटे लाल यादव ने रविवार को जनता से वोट मांगते हुए कहीं. यदि आप सब सेवा करने का मौका देंगे तो विकास कार्य कर आपका कर्ज चुका दूंगा.

सूबे में एनडीए की सरकार की विकास कार्य कर सकती है. इसलिए आप लोग विकास में भागीदारी बनने के लिए वोट देकर एनडीए की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायें. उन्होंने कहा कि सूबे में परिवर्तन की जो लहर चल रही है. यहां भी जनता भी इस बार बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि सूबे में चुनाव के बाद एनडीए की सरकार बनेगी.

आप लोग भी वोट देकर विजयी बनायें. ताकि पीएम नमों के हाथों को मजबूत बना कर सरकार बनाने में सहयोग करें. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कई गांवों का दौरा किया.

मन की बात से लोगों को बांधने का प्रयास

शेखपुरा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बांधने का प्रयास किया. दीपावली के अवसर पर घरों की साफ सफाई के साथ–साथ सोना और जेवरात खरीदने के उपाय बताये. पहली बार अशोक चक्र चिह्न वाले सोने का सिक्का और बैंक में सोना रखने पर ब्याज देने की योजना की बात भी बतायी. मन की बात के माध्यम से प्रधान मंत्री ने आम लोगों को अंग दान को बढ़ावा देने की भी अपील की. प्रधान मंत्री ने दशहरा और दीपावली की शुभकामना देते हुए लोगों को दीपावली पर संभलकर पटाखे आदि छोड़ने की अपील की. प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान की सफलता तथा उसके प्रचार–प्रसार में मीडिया की भुमिका की जमकर सराहना की. प्रधानमंत्री ने भारत अफ्रीका एक दिवसीय क्रिकेट मैच के रोमांच की भी चर्चा की. साथ ही इंडो अफ्रीकन सम्मेलन को त्योहार के रूप में बनाने की अपील की. उन्होनें 31 अक्तूबर को लौह पुरूष सरदार बल्लव भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी में भी भाग लेने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >