बिहारशरीफ : बिहारशरीफ स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति की जमीनों पर भी माफियों की नजर है. गलत तरीके से जमीन का आवंटन किये जाने की शिकायतें मिल रही है. हालांकि जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा कि किस हद तक नियमों की अनदेखी की गयी है.
बताया जाता है कि बाजार समिति के प्रशासनिक भवन की बंदोबस्ती कर दी गयी है. किस तरह इसकी बंदोबस्ती की गयी इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा. हालांकि एसडीओ सुधीर कुमार का कहना ह्रै कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है. आने पर इसकी जांच की जायेगी. इसी तरह समिति की कई स्थलों की बंदोवस्ती कर दी गयी है.
बिहारशरीफ बाजार समिति 39.68 एकड़ भू भाग में फैला है. बाजार समिति की सारी संपत्ति बिहार सरकार के अधीन है. स्थानीय स्तर पर इसकी प्रशासनिक व्यवस्था देखना सदर एसडीओ का काम है. 2012 के आंकड़े के अनुसार बाजार समिति के अंदर 242 गैर निबंधित झुग्गी-झोपड़ी है. पूर्व के एसडीओ द्वारा कई बार अल्टीमेटम दिये जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है.
