किसान विरोधी है केंद्र सरकार: शरद

चंडी : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने शनिवार को चंडी बापू उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी है. बिहार विधानसभा चुनाव में यहां की जनता ने भाजपा गंठबंधन को सबक […]

चंडी : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने शनिवार को चंडी बापू उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी है. बिहार विधानसभा चुनाव में यहां की जनता ने भाजपा गंठबंधन को सबक सिखाने का मन बना लिया है. बिहार का भला बिहारी ही कर सकते हैं.
महागंठबंधन जीतेगा. नीतीश की अगुआई में सरकार बनेगी और हमारे पास राजद और कांग्रेस के अनुभवी नेताओं की कमी नहीं है. राज्यसभा सांसद गुलाम रसीद बलियावी, स्थानीय विधायक हरिनारायण सिंह, जदयू युवा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, वसुंधरा कुमारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील प्रसाद, गोखुल प्रसाद, सुनील कुमार, राजद नेता योगेंद्र यादव अर्जुन यादव, निधिकांत पांडेय अहमद आदि उपस्थित थे.
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महागंठबंधन के स्टार प्रचारक शरद यादव की इस्लामपुर में चुनाव सभा का मंच शनिवार को टूट गया़ इससे मंच पर बैठे महागंठबंधन के कई नेता नीचे गिर गये, जिन्हें चोटें भी आयी़ं यह हादसा इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के मदारगंज गांव में हुआ़ घटना के वक्त शरद वहां नहीं पहुंचे थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >