युवाओं के लिए बनायेंगे युवा आयोग : चिराग

अस्थावां : लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी,लालू जी को अछूत समझते हैं. आज भी दोनों नेता लालू यादव को दागी मानते हैं. उक्त बातें अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रांगण में चुनावी सभा के दौरान श्री पासवान ने कही. उन्होंने कहा कि आजादी के […]

अस्थावां : लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी,लालू जी को अछूत समझते हैं. आज भी दोनों नेता लालू यादव को दागी मानते हैं.
उक्त बातें अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रांगण में चुनावी सभा के दौरान श्री पासवान ने कही. उन्होंने कहा कि आजादी के 68 साल बाद भी हमारे युवा मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. हमारी सरकार बनती है तो युवा आयोग का गठन करेंगे, जो युवाओं की हर जरूरतों को पूरा करेगा. महागंठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता के लिए लालू-नीतीश का गंठबंधन बना है.
बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर विकास की गंगा बहेगी. मंच का संचालन भाजपा नेता सतीश कुमार ने किया. इस मौके पर अजीत गोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर, लोजपा जिला अध्यक्ष राजू पासवान, हम के नेता विश्वजीत पासवान, निर्मल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >