बिहारशरीफ़ : जमीनी विवाद में घटी भीषण गोलीबारी की घटना में एक महिला आंशिक रूप से जख्मी हो गयी.
घटना जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के अकुड़ी बाजार गांव में घटी.बताया जाता है कि दो आपसी रिश्तेदारों को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था.
इस घटना में गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी विंदु देवी आंशिक रूप से जख्मी हो गयी.घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है.
