तीन साल की बच्ची की लाश बरामद

बिहारशरीफ़ : सिरिया का नन्हा आलियान कुर्दी को आज पूर विश्व याद कर रहा है.अब वह इस दुनिया में नहीं रहा.अपने मम्मी-पापा के साथ समुद्र के रास्ते देश छोड़ने के दौरान उसकी मौत डूब जाने से हो गयी.उसके साथ उसका एक और भाई पानी में डूब कर काल-कवलित हो गया. आलियान की मौत का कारण […]

बिहारशरीफ़ : सिरिया का नन्हा आलियान कुर्दी को आज पूर विश्व याद कर रहा है.अब वह इस दुनिया में नहीं रहा.अपने मम्मी-पापा के साथ समुद्र के रास्ते देश छोड़ने के दौरान उसकी मौत डूब जाने से हो गयी.उसके साथ उसका एक और भाई पानी में डूब कर काल-कवलित हो गया.
आलियान की मौत का कारण तो आतंकवादी थे. कहते हैं बच्चे भगवान के रूप होते हैं.इनके मन में लालच,घृणा,द्वेष एवं जात-पात को कोई बात नहीं होती है.जिधर प्यार की छटा इन्होंने देखी,उधर के हो जाते हैं.बुधवार को एक तीन साल की नन्ही जान सड़क किनारे मृत पड़ी थी.उसके कपड़े उसे किसी संपन्न परिवार से संबंध रखने के संकेत दे रहे थे.
आवारा जानवरों ने उसके हाथ व पैर के मांस को चट कर रखा था.स्थानीय लोगों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा है.तीन वर्षीया इस बच्ची का शव शहर के सदर अस्पताल के पीछे मगध कॉलोनी से मिला है.शव से जोरदार बदबू आ रही थी.मृतका की पहचान को लेकर पुलिस द्वारा काफी प्रयास किये गये.घटना का स्वभाव इस बात की ओर इशारा करता है कि हो-न-हो इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश समाहित है.लोगों का कहना है कि बच्ची के शव से बदबू आने के बाद उसे फेंक दिया गया है,हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ विशेष बताने से बच रही है. अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी उपलब्ध हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >