दो पक्षों के झगड़े में काल ने चार को लीला

बिहारशरीफ : सोमवार की संध्या तीरा गांव में मामूली वाद-विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये थे. मारपीट की इस घटना के बाद सभी घायल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भरती हुए. इलाज कराने के बाद मारपीट की शिकायत की प्राथमिकी को लेकर भाड़े के टेंपो पर सवार होकर चेरो ओपी जा रहे […]

बिहारशरीफ : सोमवार की संध्या तीरा गांव में मामूली वाद-विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये थे. मारपीट की इस घटना के बाद सभी घायल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भरती हुए.

इलाज कराने के बाद मारपीट की शिकायत की प्राथमिकी को लेकर भाड़े के टेंपो पर सवार होकर चेरो ओपी जा रहे थे. तीरा गांव में घटी मारपीट की घटना में बीच-बचाव करने आये देवशरण मांझी व उसका बेटा गुलशन मांझी भी इस भीषण हादसे का शिकार हो गया. हादसे में पिता की मौत हो गयी. बताया जाता है कि हरानौत थाना क्षेत्र के तीरा गांव में सोमवार की संध्या गांव निवासी सिद्धेश्वर मांझी व दशरथ मांझी के बीच किसी बात को लेकर मारपीट की घटना घटी. ग्रामीणों द्वारा सुलह के प्रयास भी किये गये.

बात वहां नहीं सुलझी. पास के टेंपो को भाड़े पर कर करीब नौ लोग टेंपो पर सवार होकर हरनौत के सरकारी अस्पताल में इलाज करने के बाद घटना की शिकायत दर्ज कराने चेरो ओपी जा रहे थे. गांव में एक साथ चार की हुई सड़क हादसे में मौत के बाद कोहराम मचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >