अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर ससुर ने की घिनौनी हरकत, बहू व पोते-पोतियों को पिलाया जहर

बिहारशरीफ : गर्भवती बहू से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने में सफल नहीं होने पर ससुर ने घिनौनी हरकत की, जिससे सभी दंग रह गये. अपनी पत्नी व विवाहित पुत्री के सहयोग से बहू व उसके तीन बच्चों को पानी में जहर मिला कर पिला दिया. इस घटना में महिला की एक पुत्री व एक पुत्र […]

बिहारशरीफ : गर्भवती बहू से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने में सफल नहीं होने पर ससुर ने घिनौनी हरकत की, जिससे सभी दंग रह गये. अपनी पत्नी व विवाहित पुत्री के सहयोग से बहू व उसके तीन बच्चों को पानी में जहर मिला कर पिला दिया.
इस घटना में महिला की एक पुत्री व एक पुत्र की मौत हो गयी, जबकि महिला व उसकी एक बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. दोनों की हालात नाजुक बनी हुई है. इस घटना बाद दोनों बच्चों के शवों को आनन-फानन में दफना दिये जाने की बात बतायी जा रही है.
घटना नालंदा जिले के विंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव में गुरुवार की सुबह करीब सात बजे घटी. जानकारी देते हुए गांव निवासी चंद्रमौली केवट की 25 वर्षीया पत्नी कारी देवी ने बताया कि ससुर नदी केवट उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था, कुछ दिन पहले ससुर द्वारा रात के वक्त घर में छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया था.
इस बात का विरोध करने पर ससुर व सास द्वारा हमारी पिटाई की गयी थी. हालांकि, बिंद थानाध्यक्ष ने टेलीफोन पर बताया कि बुधवार की रात बहू का झगड़ा ससुर के साथ हुआ था. इसको लेकर बुधवार की रात गांव की एक दुकान से बिस्कुट खरीद कर उसमें जहर मिला कर खुद खा लिया और बच्चों को खिला दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >