बैंक मैनेजर को दी जान मारने की धमकी

बिहारशरीफ : नूरसराय स्थित पीएनबी के शाखा प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद को पत्र के माध्यम से जान मारने की धमकी दी गयी है. प्राप्त धमकी पत्र में नूरसराय के कथौली गांव के कथित मंजीत कुमार ने लिखा है कि आठ दिन में बैंक से तबादला करा लें,नहीं तो जान मार देंगे. जान मारने की धमकी देने […]

बिहारशरीफ : नूरसराय स्थित पीएनबी के शाखा प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद को पत्र के माध्यम से जान मारने की धमकी दी गयी है. प्राप्त धमकी पत्र में नूरसराय के कथौली गांव के कथित मंजीत कुमार ने लिखा है कि आठ दिन में बैंक से तबादला करा लें,नहीं तो जान मार देंगे.
जान मारने की धमकी देने वाले ने जिलाधिकारी को भी पत्र भेज बैंक मैनेजर को हटाने की मांग की है.डीएम को भेजे गये पत्र में भी उक्त व्यक्ति ने बैंक प्रबंधक को नहीं हटाने पर जान मारने की बात कही हैं. जान मारने की धमकी की सूचना से बैंक मैनेजर सकते में है. भेजे गये पत्र से जिला जन शिकायत कोषांग प्रभारी को अवगत कराते हुए प्रबंधक ने सुरक्षा की गुहार लगायी है.
ज्ञात हो कि भेजे गये खत के लिफाफे पर भेजने वाले का नाम मंजीत कुमार एवं गांव छोटी छरियारी लिखा है,जबकि अंदर के पन्‍नों में गांव का नाम कथौली व भेजने वाले का नाम रविशंकर कुमार लिखा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >