नालंदा में CM के काफिले के सामने दौड़ी बच्ची, देवदूत बनी महिला कांस्टेबल ने खींचकर बचाई जान, देखें वीडियो

Nitish Kumar: नालंदा में सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया, जब एक बच्ची अचानक काफिले की ओर दौड़ पड़ी. महिला कॉन्स्टेबल की सतर्कता से समय रहते उसे बचा लिया गया.

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सीएम का काफिला जैसे ही बिहारशरीफ में कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहा था, अचानक एक मासूम बच्ची दौड़ते हुए गाड़ियों की तरफ पहुंच गई. मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी की सतर्कता से स्थिति संभल गई और संभावित दुर्घटना टल गई.

कारकेड के सामने दौड़ी बच्ची, मची अफरा-तफरी

घटना उस वक्त हुई जब मुख्यमंत्री का काफिला भैंसासुर मंदिर इलाके से गुजर रहा था. अचानक एक बच्ची सड़क की ओर भागती हुई कारकेड के करीब पहुंच गई. कुछ पल के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, क्योंकि काफिले की गाड़ियां लगातार आगे बढ़ रही थीं.

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल ने तेजी दिखाते हुए बच्ची को पकड़कर पीछे खींच लिया. इसके बाद काफिले की गाड़ियां सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ गईं.

चश्मदीदों ने बताया पूरा घटनाक्रम

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ नालंदा पहुंची थी. सीएम का काफिला फ्लाईओवर उद्घाटन के लिए बिहारशरीफ से गुजर रहा था. उसी दौरान एक युवक अपनी बच्ची के साथ बाइक से वहां पहुंचा. पुलिस ने उसे रोक दिया, जिसके बाद उसने गाड़ी साइड में लगाकर बच्ची को नीचे उतारा. लेकिन अचानक बच्ची सड़क की ओर दौड़ पड़ी और सीधे सीएम के काफिले की तरफ बढ़ने लगी.

महिला कॉन्स्टेबल की सतर्कता से टला हादसा

बच्ची के दौड़ते ही वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने बिना समय गंवाए उसे पकड़ लिया. अगर एक सेकंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस की इस तत्परता से एक गंभीर दुर्घटना टल गई.

810 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर नालंदा कॉलेज परिसर में उतरा. यहां से उन्होंने जिले को करीब 810 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी. हेलीपैड से निकलकर सीएम कार से अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए.

Also Read: नालंदा में उठी निशांत कुमार को CM बनाने की मांग, नीतीश से जनता ने की दिल्ली न जाने की अपील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >