दो बच्चों की डूबने से मौत

बिहारशरीफ (नालंदा). गुरुवार को दीप नगर थाना क्षेत्र के पंचाने नदी में स्नान करने गये दो बच्चे की मौत उसमें डूब कर हो गयी. नूरसराय थाना क्षेत्र के खेबन बिगहा गांव निवासी प्रदीप महतो का दस वर्षीय पुत्र चींटू चार दिन पूर्व दशहरे के मौके पर दीप नगर स्थित अपने नानी घर आया था. दीप […]

बिहारशरीफ (नालंदा). गुरुवार को दीप नगर थाना क्षेत्र के पंचाने नदी में स्नान करने गये दो बच्चे की मौत उसमें डूब कर हो गयी. नूरसराय थाना क्षेत्र के खेबन बिगहा गांव निवासी प्रदीप महतो का दस वर्षीय पुत्र चींटू चार दिन पूर्व दशहरे के मौके पर दीप नगर स्थित अपने नानी घर आया था. दीप नगर गांव में ही रह रहे कंचनपुर गांव निवासी अजीत महतो के आठ वर्षीय पुत्र सोनू से उसकी मित्रता हो गयी. दोनों गुरुवार की सुबह पंचाने नदी में स्नान करने चले गये.मृतक चींटू के मामा रंजीत कुमार ने सदर अस्पताल में बताया कि पंचाने नदी में डूबने के लायक पानी नहीं है,बालू के कटाव के कारण जहां-तहां नदी के अंदर का भाग में काफी गहरा हो गया है,जो ऊपर से दिखाई नहीं देता है,कयास लगाये जा रहे हैं कि इसी गहराई में फंस कर दोनों बच्चे की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >