पहले हत्या, फिर शव को जलाया

* दहेज के लिए सिरफिरे पति ने ली पत्नी की जान * घर में ही शव को किया आग के हवाले बिहारशरीफ(नालंदा) : दहेज की खातिर एक सनकी ने अपनी पत्नी की हत्या गला दबा कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद उसने शव को घर में ही आग के हवाले कर खुद फरार […]

* दहेज के लिए सिरफिरे पति ने ली पत्नी की जान

* घर में ही शव को किया आग के हवाले

बिहारशरीफ(नालंदा) : दहेज की खातिर एक सनकी ने अपनी पत्नी की हत्या गला दबा कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद उसने शव को घर में ही आग के हवाले कर खुद फरार हो गया. घटना मंगलवार की देर रात्रि जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के प्यारे पुर गांव में घटी.

पुलिस ने अधजले शव को बरामद कर कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है. इस संबंध में मृतका के भाई द्वारा संबंधित थाने में दहेज अधिनियम के तहत कांड दर्ज कराया है. बताया जाता है कि पांच वर्ष पूर्व नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के पचाड़ा गांव निवासी रामातार सिंह ने अपनी पुत्री गुड्डी की शादी प्यारे पुर गांव निवासी मुकेश कुमार के साथ की थी. भाई की माने तो शादी के बाद से ही बहनोई द्वारा मुरगी फार्म खोलने के नाम दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी.

इसके लिए आये दिन बहन के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया जाता था. मंगलवार की रात्रि उसकी हत्या गला दबा करने के बाद घर में हत्या को आत्महत्या का रूप देने को लेकर उसके शव को जला दिये जाने का आरोप मृतका के भाई ने बहनोई सहित अन्य ससुराली रिश्तेदारों पर लगाया है. पुलिस इस संबंध में कांड दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >