गल्ले की दुकान से हजारों की चोरी

बिहारशरीफ (नालंदा) : अज्ञात बदमाशों ने गोला पर स्थित एक गल्ले की दुकान से नकद 20 हजार रुपये सहित तीस हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर फरार हो गये. घटना बीती रात्रि घटी. बदमाशों ने दुकान के बाहरी पटरी को तोड़ कर दुकान में प्रवेश कर अंदर के तिजोरी को तोड़ कर उसमें रखे […]

बिहारशरीफ (नालंदा) : अज्ञात बदमाशों ने गोला पर स्थित एक गल्ले की दुकान से नकद 20 हजार रुपये सहित तीस हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर फरार हो गये. घटना बीती रात्रि घटी.

बदमाशों ने दुकान के बाहरी पटरी को तोड़ कर दुकान में प्रवेश कर अंदर के तिजोरी को तोड़ कर उसमें रखे नकदी सहित दुकान में रखे काजू, किसमिस, सर्फ व अन्य कीमती सामान भी अपने साथ ले गये. घटना की जानकारी होते ही लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की पुरी जानकारी दुकान के संचालक लल्लू प्रसाद से ली.

इस संबंध में दुकान के संचालक ने संबंधित थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड दर्ज कराया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >