उत्तराखंड के पीड़ितों के लिए भिक्षाटन

बिहारशरीफ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की नगर इकाई द्वारा मंगलवार को उत्तराखंड में आयी आपदा के सहायतार्थ अस्पताल चौराहा पर भिक्षाटन कार्यक्रम किया गया. इसका नेतृत्व नगर मंत्री सोनू सिंह और जिला संयोजक अंकित कुमार शाही ने किया. लोगों से आग्रह किया गया कि इस दैवीय आपदा के समय तन-मन-धन से सहयोग करने के […]

बिहारशरीफ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की नगर इकाई द्वारा मंगलवार को उत्तराखंड में आयी आपदा के सहायतार्थ अस्पताल चौराहा पर भिक्षाटन कार्यक्रम किया गया. इसका नेतृत्व नगर मंत्री सोनू सिंह और जिला संयोजक अंकित कुमार शाही ने किया.

लोगों से आग्रह किया गया कि इस दैवीय आपदा के समय तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए आगे बढ़ें. सदस्यों ने भगवान से प्रार्थना कर इस कठिन परिस्थिति से लड़ने के लिए पीड़ित परिजनों को ताकत प्रदान करें. इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पटेल, मनीष पांडेय, मधु कुमारी, प्रो रामकृष्ण परमहंस, रविशंकर मंडल, स्वर्ण प्रकाश, सुमन कुमार सहित दर्जनों लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >