जहर खा विवाहिता ने की आत्महत्या

सिलाव (नालंदा) : पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने जहर खा कर जान दे दी. यह घटना सिलाव थाने के सीमा गांव की है. थानाध्यक्ष मो सुजाउद्दीन से मिली जानकारी के अनुसार सिलाव थाने के सीमा गांव के निवासी मिंटू चौधरी अपने पत्नी से बीती रात किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा किया, जिसकी […]

सिलाव (नालंदा) : पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने जहर खा कर जान दे दी. यह घटना सिलाव थाने के सीमा गांव की है. थानाध्यक्ष मो सुजाउद्दीन से मिली जानकारी के अनुसार सिलाव थाने के सीमा गांव के निवासी मिंटू चौधरी अपने पत्नी से बीती रात किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा किया, जिसकी वजह से 27 वर्षीय मालती देवी ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली.

मालती देवी के तीन वर्ष का एक बच्ची और दस वर्ष का एक बच्च भी है. मालती देवी मिंटू चौधरी की दूसरी पत्नी थी. पहली पत्नी भी फांसी लगा ली थी. गांव में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. इस घटना की सूचना गांववाले ने पुलिस को दी. सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष मो सुजाउद्दीन घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >