जलालपुर में 24 घंटे रहेगी मेडिकल टीम

बिहारशरीफ : जिले के करायपरशुराय प्रखंड क्षेत्र में आयी बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निबटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने ठोस तैयारी की है. जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया है. इस टीम में चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर पारा मेडिकल कर्मियों को शामिल […]

बिहारशरीफ : जिले के करायपरशुराय प्रखंड क्षेत्र में आयी बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निबटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने ठोस तैयारी की है. जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया है. इस टीम में चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर पारा मेडिकल कर्मियों को शामिल किया गया है,

ताकि मेडिकल टीम आसानी से बाढ़ प्रभावित एरिया के जरूरतमंद लोगों को सहज रूप से चिकित्सा सेवा प्रदान कर सके. करायपरशुराय प्रखंड क्षेत्र के जलालपुर स्कूल में राहत शिविर जिला प्रशासन की ओर से लगाया गया है. इसी राहत शिविर में मेडिकल टीम की तैनाती की गयी है. टीम अगले आदेश तक वहां पर काम करती रहेगी. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि करायपरशुराय प्रखंड के जलालपुर राहत शिविर में तैनात की गयी मेडिकल टीम मंगलवार से काम करनी शुरू कर दी है. यह हेल्थ कैंप चौबीस घंटे काम करेगा. कैंप में आवश्यक जीवनरक्षक दवा उपलब्ध करायी गयी है.

साथ ही करायपरशुराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर और भी जीवनरक्षक दवा का उठाव जिला दवा भंडार से करें, ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को दवा उपलब्ध करायी जा सके. शिविर में तैनात किये गये डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि कैंप में आने वाले लोगों का इलाज करें और जरूरत के अनुसार उन्हें जीवनरक्षक दवा उपलब्ध कराएं. बाढ़ प्रभावित करायपरशुराय क्षेत्र के मेढ़मा बिगहा, झरहापर व बेरमा गांवों में स्वच्छता के ख्याल से ब्लीचिंग पाउडर व चूने का छिड़काव स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया.

ताकि डायरिया व जलजनित रोगों से लोगों को बचाव किया जा सके. साथ ही करायपरशुराय पीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि आगे भी इसे जारी रखेंगे. सीएस डॉ सिंह ने बताया कि प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि एंबुलेंस चिकित्सा सेवा को भी चौबीसों घंटे तैयार रखेंगे. उसमें चिकित्सीय सुविधाओं की व्यवस्था रखेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित गांव में जाकर बीमार लोगों को वहां से सहज रूप से बेहतर इलाज के लिए लाया जा सके. इस इलाके में बाढ़ दूसरी बार आयी है. इसलिए हमेशा सजग रहने की जरूरत है. सीएस डॉ सिंह ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को हमेशा अलर्ट रहने को कहा है. साथ ही चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को भी सजग रहने की हिदायत दी गयी है. इस कार्य में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतने को कहा है. लापरवाही बरतने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. सीएस ने प्रभारी को निर्देश दिया है कि हेल्थ कैंप पर बराबर नजर रखेंगे. साथ ही रोस्टर के अनुसार कैंप में तैनात कर्मी काम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >