सर्पदंश से युवक की मौत

सिलाव : निर्मल बिगहा गांव में गुरुवार की रात्रि में एक युवक को सांप के डसने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार निर्मल बिगहा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ बुलकन जी के 22 वर्षीय पुत्र रजनीश रात्रि में घर के कमरे में चौकी पर सो रहा था. रात्रि 11 बजे सांप ने डस लिया, जिसकी […]

सिलाव : निर्मल बिगहा गांव में गुरुवार की रात्रि में एक युवक को सांप के डसने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार निर्मल बिगहा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ बुलकन जी के 22 वर्षीय पुत्र रजनीश रात्रि में घर के कमरे में चौकी पर सो रहा था. रात्रि 11 बजे सांप ने डस लिया, जिसकी जानकारी माता-पिता जी को एक घंटे बाद हुई. पहले झाड़-फूंक कराने लगे,

परंतु कोई राहत नहीं होने पर युवक को बिहारशरीफ निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां से उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन माता-पिता का एकमात्र चिराग होने के चलते परिजन ने उसे बरौनी ले जा रहे थे.

जहां से भी निराश लौट जाना पड़ा. गांव के लोगों ने बताया कि मृतक दो भाई थे, परंतु साल भर पहले पानी में डूब कर एक भाई की मौत हो गयी थी. परिजन का एकमात्र चिराग के मौत के बाद रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >