सोने के विवाद में भाई की पीट-पीट कर हत्या

बहू व अविवाहित पुत्री के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास बिहारशरीफ : घर में सोने के विवाद को लेकर चार भाइयों ने अपने मंझले भाई की हत्या पीट-पीट कर दी. मौके पर बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की बहू व एक अविवाहित पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र […]

बहू व अविवाहित पुत्री के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास

बिहारशरीफ : घर में सोने के विवाद को लेकर चार भाइयों ने अपने मंझले भाई की हत्या पीट-पीट कर दी. मौके पर बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की बहू व एक अविवाहित पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के साठोपुर गांव में सोमवार की सुबह घटी. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी स्वर्गीय जानकी पासवान के मंझले पुत्र राम जनत पासवान गांव स्थित अपने घर के पास अपनी पत्नी व घर के दूसरे सदस्यों के साथ रविवार की रात्रि में सो रहे थे. इसी बीच उनके चार भाई मौके पर पहुंच कर उक्त स्थान पर परिवार के साथ सोने का विरोध करने लगे.
विरोध कर रहे भाइयों द्वारा रात के वक्त भाई व उनके परिवार पर ईंट बरसायी गयी. घटना के बाद सभी चारों भाई वहां से फरार हो गये. पुन: सोमवार की सुबह चारों भाई मंझले भाई के घर पर धावा बोल कर लोहे के रॉड व चाकुओं से भाई व उनके परिवार पर हमला बोल दिया. मंझले भाई व उनकी पत्नी संपतिया देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. भाइयों द्वारा अपने भाई पर चाकुओं से कई वार कर के उसकी अंगुलियां व पैर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना के दौरान बीच-बचाव करने आयी मृतक की बहू चंचोला देवी व एक अविवाहित
सोने के विवाद में भाई…
पुत्री के साथ मौके पर दुष्कर्म का भी प्रयास किया गया. घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए मृतक की बहू चंचोला देवी ने सदर अस्पताल में बताया कि रविवार की रात्रि व अपनी ननद के साथ गांव स्थित ससुराल के पुराने घर में सोई हुई थी, जहां भी चचेरे चारों ससुरों द्वारा ईंट चलायी गयी थी. घटना के बाद ननद के साथ अपने पुराने घर में चली आयी थी. सोमवार की सुबह करीब पांच बजे चारों चचेरे ससुर मनोज पासवान, अनोज पासवान, मसुदन पासवान व प्रेमचंद्र पासवान अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ घर पर धावा बोल कर उक्त घटना को अंजाम दिया. चारों चचेरे ससुर द्वारा मौके पर हमें व हमारी ननद के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया गया. बदन के कपड़े फाड़ दिये गये. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दीपनगर थाना पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल राम जतन पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा प्रारंभिक इलाज के बाद विशेष इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. दीपनगर थानाध्यक्ष राहुल ने बताया है कि वारदात बाद सभी आरोपित घर से फरार हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना मूल रूप से संपत्ति विवाद का एक कारण हो सकता है. पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >