कचरा संग्रहण का कार्य शुरू

राजगीर : अब राजगीर के वार्ड संख्या 5 व 6 की आम जनता तथा उनके घरों से ठोस व तरल अवशिष्ट पदार्थ संग्रहण कर रही एसएलआरएम महिला कर्मियों का अपनापन दिखाया देने लगा है. जिसमें एसएलआरएम महिला कर्मी के उनके घरों के पास पहुंचते ही पहले से डस्टबीन लिए तैयार खड़े लोगों द्वारा घर का […]

राजगीर : अब राजगीर के वार्ड संख्या 5 व 6 की आम जनता तथा उनके घरों से ठोस व तरल अवशिष्ट पदार्थ संग्रहण कर रही एसएलआरएम महिला कर्मियों का अपनापन दिखाया देने लगा है. जिसमें एसएलआरएम महिला कर्मी के उनके घरों के पास पहुंचते ही पहले से डस्टबीन लिए तैयार खड़े लोगों द्वारा घर का कचरा दिया जा रहा है.
इस क्रम में इनके बीच हल्के मुस्कान के साथ एक-दूसरे के प्रति धन्यवाद का भाव भी नजर आता है, जो इस व्यवस्था के सार्थकता को प्रदर्शित भी करता है. ज्ञातव्य हो कि बीते बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर मे ठोस व तरल अवशिष्ट पदार्थ प्रबंधन केंद्र परियोजना का उद्घाटन जिलाधिकारी ने किया था. जिसके कार्य का शुक्रवार से प्रारंभ हुआ.
इस कार्य मे नियुक्त एसएलआरएम महिला कर्मी दल ने वार्ड संख्या 5 के विभिन्न गली मोहल्लों के घरों में जाकर अवशिष्ट पदार्थों की मांग करते हुए अपनी सशक्त भूमिका निभायी़ वहीं उक्त कुछ घरों के लोग पहले से अपने हाथों में कूड़ेदान की बाल्टियों को लेकर इन कर्मियों का इंतजार करते दिखे. हरे रंग की साड़ी, सफेद टोपी, हाथ में दस्ताने व गले में आई कार्ड लटकाये एसएलआरएम के चार सदस्यीय महिला कर्मी दल में शामिल दो ठेले को खींचने का काम कर रही थी. तो वहीं उनमें से एक सुपरवाइजर की भूमिका में घरों से अवशिष्ट पदार्थ कॉल करती है, तो दूसरी घरों से दिये जा रहे कूड़ेदान से अवशिष्टों को ठेले में डालकर वापस कूड़ेदान लौटा रही है और फिर ठेले को खींच रहे दो कर्मी आगे के घरों की ओर बढ़ चलती है.
यह दृश्य दिन भर वार्ड संख्या 5 के विभिन्न गली मुहल्लों के लोगों का आकर्षण का केंद्र बना रहा. लोग अपने घरों के अजैविक व जैविक अवशिष्ट पदार्थों को नाक भौं सिकोड़कर जिस तेजी से अपने घरों से दूर करने के चक्कर में यत्र-तत्र फेंक दिया करते थे. उसी अवशिष्ट पदार्थों को बिल्कुल अलग अंदाज में संग्रहण करती महिलाओं को देख स्वयं के भीतर एक जिम्मेदार नागरिक का भाव भी महसूस किया. जिसमें एसएलआरएम महिला कर्मियों ने अवशिष्ट संग्रहण के दौरान सभी को जागरूक भी करती नजर आयी. लोगों ने इसे एक सामाजिक व जनहित सरोकार से जुड़ा कार्य बताया. वहीं नगर पंचायत राजगीर के इस व्यवस्था को शहर भर में लागू करने के कार्य की सराहना भी की. जिसमें समाजसेवी रामकुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत की इस पहल ने स्वच्छता की दिशा में एक सराहनीय कार्य किया है.
वहीं गृहिणी पुष्पा देवी ने कहा की कूडों को प्रबंधन कर उससे महिलाओं को रोजगार भी प्राप्त कराने में नगर पंचायत ने सर्वोत्तम नीति अपनायी है.
देवकांत कुमार ने कहा कि हमारे वार्ड में इस प्रणाली से हुई घर की सफाई ने हमसभी के चेहरे पर एक मुस्कान का संचार किया है. गृहिणी सीता देवी कहती हैं कि इस व्यवस्था में महिला कर्मियों को देख हम महिलाओं के मन में व्याप्त संवेदनाओं को जागृत कर, यत्र-तत्र कूड़े फेंके जाने वालों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >