शहर में सफाई व्यवस्था होगी बेहतर

निविदा की प्रक्रिया फाइनल, एजेंसी चयनित बिहारशरीफ : शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा. खासकर डोर-टू डोर कचरा उठाव प्रमुख है. इसके लिये नगर निगम के द्वारा 65 लाख रुपये के सामान की खरीदारी की जायेगी. इसके निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. एजेंसी का भी चयन कर लिया गया […]

निविदा की प्रक्रिया फाइनल, एजेंसी चयनित

बिहारशरीफ : शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा. खासकर डोर-टू डोर कचरा उठाव प्रमुख है. इसके लिये नगर निगम के द्वारा 65 लाख रुपये के सामान की खरीदारी की जायेगी. इसके निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. एजेंसी का भी चयन कर लिया गया है. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखना नगर निगम का दायित्व है. पहले से मौजूद कचरा उठाने वाला ट्राइसाइकिल वाहन जर्जर हो गया है.
डोर टू-डोर कचरा उठाव के लिये 150 ट्राइसाइकिल की खरीदारी की जायेगी. सामान की आपूर्ति के लिये छह एजेंसियों ने निविदा डाला था. इसमें से तीन एजेंसी तकनीकी रूप से सफल रहा. तीन में से सबसे कम रेट देने वाली एजेंसी को फाइनल किया गया. एक ट्राइसाइकिल पर नगर निगम को 28 हजार रुपये खर्च करना होगा. साथ ही चयनित एजेंसी को एक साल तक मेंटिनेंस भी करना होगा. इसके साथ ही टीपर वाहनों की आपूर्ति के लिये एजेंसी का चयन कर लिया गया है. एक टीपर वाहन पर 6.50 लाख रुपये नगर निगम को व्यय करना होगा.
इसकी आपूर्ति होने से शहर के उत्तरी जोन इमादपुर, सोहसराय, सिंगारहाट की गलियों से कचरे का उठाव समय पर हो सकेगा. वाहनों की पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण गलियों से कचरा उठाने में काफी समय लग जाता है. इससे कचरा कई दिनों तक गली में रहने से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >