राजगीर : साइबर क्राइम के शिकार एक शख्स के बैंक खाते से 40 हजार रुपये उड़ा लिया गया. इस बाबत पीड़ित ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है. पुलिस ने बताया कि जल्द ही उक्त साइबर क्राइम से जुड़े अज्ञात अपराधियों का परदाफाश हो जायेगा. इस बाबत राजगीर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने वाला पीड़ित प्रवेश पंडित थाना क्षेत्र के नाहूब पंचायत का निवासी है, जो बैंक ऑफ बड़ौदा का उपभोक्ता है. उसने बताया कि बीते मंगलवार के दिन मेरे मोबाइल फोन पर नंबर 9051795771 से कॉल के माध्यम से किसी ने स्वयं को बैंक मैनेजर बताते हुए मुझसे मेरे एटीएम का नंबर पूछा और कहा कि शीघ्र बतायें नहीं तो आपका एटीएम बंद कर दिया जायेगा.
साइबर अपराधियों ने अकाउंट से 40 हजार उड़ाये
राजगीर : साइबर क्राइम के शिकार एक शख्स के बैंक खाते से 40 हजार रुपये उड़ा लिया गया. इस बाबत पीड़ित ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है. पुलिस ने बताया कि जल्द ही उक्त साइबर क्राइम से जुड़े अज्ञात अपराधियों का परदाफाश हो जायेगा. […]

फोन पर बात कर रहे उस कथित मैनेजर ने यह भी कहा कि एटीएम नंबर बता दिये जाने पर उसे नियमित चालू रखा जायेगा. पीड़ित ने बताया कि मैं पूरी तरह से उसके झांसे में आकर उसे अपना एटीएम नंबर बता दिया. पीड़ित ने आगे दुख भरी आवाज में बताया कि इसके तुरंत पांच मिनट के उपरांत जब मैंने अपने एटीएम व खाते की जांच की तो पाया कि मेरे खाते में जमा कुल 68 हजार रुपये में से 40 हजार किसी अन्य खाते में स्थानांतरित किया जा चुका था, फिर इस हुए बैंकिंग स्थानांतरण प्रक्रिया का एसएमएस मेरे मोबाइल पर आया तो फौरन इस घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक को दी और थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में थानाध्यक्ष उदय शंकर ने कहा कि साइबर क्राइम से जुड़े इस प्रकार की घटनाओं के बाबत जनहित में जनसाधारण को जागरूक किया जाता रहा है, फिर भी ऐसी घटना में संलिप्त अपराधियों द्वारा उन्हें अपने झांसे में ले लिया जा रहा है, जो कि हैरानी की बात है.