पुलिस की गिरफ्त से फरार अभियुक्त धराया

हरनौत : सोमवार की देर शाम को पुलिस की गिरफ्त से भागे अभियुक्त को हरनौत पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. स्थानीय थाने के पोरई गांव निवासी चंदेश्वर यादव ने गांव के कपिलदेव यादव के पुत्र पिंटू यादव पर इज्जत लूटने का प्रयास व पैसा लूटने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जख्मी अपराधी को […]

हरनौत : सोमवार की देर शाम को पुलिस की गिरफ्त से भागे अभियुक्त को हरनौत पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. स्थानीय थाने के पोरई गांव निवासी चंदेश्वर यादव ने गांव के कपिलदेव यादव के पुत्र पिंटू यादव पर इज्जत लूटने का प्रयास व पैसा लूटने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जख्मी अपराधी को शिकायतकर्ता समझ पुलिस का एक जवान बाइक पर बैठा कर इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था, तभी रास्ते में वह बाइक से कूद कर भाग गया था.

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर देर शाम को बाजार से गिरफ्तार कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >