200 देसी पाउच शराब के साथ दंपति गिरफ्तार

बिहारशरीफ : दारू के धंधे में लिप्त एक दंपति को पुलिस ने बाद धर-दबोचा. पुलिस ने दोनों के पास से 200 पाउच देसी व एक बोतल अंगरेजी शराब बरामद की है. पुलिस को यह सफलता सोहसराय थाना क्षेत्र के छिलका पर मोहल्ले से सोमवार की सुबह मिली. सोहसराय इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव ने बताया कि […]

बिहारशरीफ : दारू के धंधे में लिप्त एक दंपति को पुलिस ने बाद धर-दबोचा. पुलिस ने दोनों के पास से 200 पाउच देसी व एक बोतल अंगरेजी शराब बरामद की है. पुलिस को यह सफलता सोहसराय थाना क्षेत्र के छिलका पर मोहल्ले से सोमवार की सुबह मिली. सोहसराय इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी थाना क्षेत्र के छिलका पर मोहल्ले में रहने वाले सुनील साव व इसकी पत्नी सीता देवी एक साथ मिल कर काफी दिनों से शराब के धंधे में लिप्त हैं.

दोनों सब्जी का भी कारोबार करते हैं. शराब को सब्जी में छुपा कर ग्राहकों तक पहुंचा दिया जाता था. दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ग्राहक के भेष में सुनील साव के घर पहुंच कर पहले शराब खरीदी. इसके तत्काल बाद दोनों को घर से गिरफ्तार कर लिया. घर की तलाशी के दौरान वहां से एक बोरे में बंद 200 बोरा देसी व एक बोतल अंगरेजी शराब बरामद की गयी.

सोहसराय इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुष्टि होती है कि मियां-बीवी देसी के साथ विदेशी शराब को भी बेचते थे.
प्रारंभिक जांच में दोनों ने शहर के एक शराब माफिया के नाम का खुलासा किया है. दोनों ने पुलिस को बताया है कि उक्त शराब माफिया के घर से ही शराब की खरीदारी की जाती थी, जिसे ऊंचे दामों पर सोहसराय क्षेत्र में लाकर बेच दिया जाता था. पुलिस के अनुसार दोनों द्वारा करीब चार माह से शराब की बिक्री की जा रही थी. सोहसराय इंस्पेक्टर ने बताया है जिस शराब माफिया का नाम पुलिस के संज्ञान में आया है, उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देश पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया है. निकट भविष्य में संबंधित शराब माफिया की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >