अपराधियों ने बाइक में लगायी आग, प्राथमिकी

राजगीर : स्थानीय थाना क्षेत्र के गुलजारबाग ब्लॉक मोड़ निवासी कालीचरण गुप्ता के पुत्र राजकुमार प्रसाद की बाइक को अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाल कर दिया. पीड़ित के घर के सामने लोहे की जंजीर में ताला लगा कर प्रत्येक दिन रखा जाता था. इतना ही नहीं उनके तुलसी गली स्थित प्रतिष्ठान गुप्ता ज्वेलर्स में […]

राजगीर : स्थानीय थाना क्षेत्र के गुलजारबाग ब्लॉक मोड़ निवासी कालीचरण गुप्ता के पुत्र राजकुमार प्रसाद की बाइक को अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाल कर दिया.

पीड़ित के घर के सामने लोहे की जंजीर में ताला लगा कर प्रत्येक दिन रखा जाता था. इतना ही नहीं उनके तुलसी गली स्थित प्रतिष्ठान गुप्ता ज्वेलर्स में भी आग लगाने की कोशिश की गयी. इस क्रम में बदमाशों ने जूट के बोरे में आग लगा कर शटर के नीचे से दुकान के अंदर आग फैलाने का असफल प्रयास किया. जबकि बाइक पूरी तरह जल कर राख हो गया. इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >