करेंट लगने से एक की मौत

एकंगरसराय : प्रखंड क्षेत्र के मोसिमगंज गांव निवासी 55 वर्षीय मंगल यादव की मौत रविवार की अहले सुबह बिजली का करेंट लगने से घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय थाना पुलिस ने मोसिमगंज गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में ग्रामीणों […]

एकंगरसराय : प्रखंड क्षेत्र के मोसिमगंज गांव निवासी 55 वर्षीय मंगल यादव की मौत रविवार की अहले सुबह बिजली का करेंट लगने से घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय थाना पुलिस ने मोसिमगंज गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मंगल यादव नराई गांव के खंधा में रविवार की अहले सुबह कृषि कार्य के लिए गया था. तभी बिजली के खंभे में लगे स्टेक में बिजली स्पर्शाघात होने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ रमेश कुमार व गंगा मेहता ने सशस्त्र बल के साथ मोसिमगंज गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा: मंगल यादव की मौत की खबर सुनते ही मोसिममगंज गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. पूरे गांव के लोग मंगल को देखने के लिए टूट पड़े. मंगल के कुशल व्यवहार व इनसानियत की चर्चा लोगों के गले से नहीं उतर रहा था. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतक के परिजन के साथ ग्रामीणों के आंखों से आंसू टपक रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >