सब्जी की कीमत में बढ़ोतरी से बढ़ी परेशानी

बिहारशरीफ : बरसात का मौसम शुरू होते ही हरी सब्जियों के दाम चढ़ने लगे हैं. खास कर टमाटर और हरी मिर्च के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं. स्थानीय बाजारों में हरी मिर्च व टमाटर 60 रुपये किलो मिल रहा है, जबकि जून महीने में 10 से 20 रुपये किलो मिल रहा था. टमाटर […]

बिहारशरीफ : बरसात का मौसम शुरू होते ही हरी सब्जियों के दाम चढ़ने लगे हैं. खास कर टमाटर और हरी मिर्च के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं. स्थानीय बाजारों में हरी मिर्च व टमाटर 60 रुपये किलो मिल रहा है, जबकि जून महीने में 10 से 20 रुपये किलो मिल रहा था. टमाटर व मिर्च के दाम बढ़ने से सलाद खाने के शौकीनों के आंसू निकल रहे हैं. सब्जी में छौंक लगाना मुश्किल हो रहा है. सावन के महीने में ज्यादातर घरों में शाकाहारी भोजन में प्याज व लहसुन नहीं खाया जाता है.

इसके कारण सब्जी का स्वाद फीका लगता है. इससे बचने के लिए लोग टमाटर के सलाद का भरपूर सेवन करते हैं. टमाटर व हरी मिर्च के दाम बढ़ने से सलाद पर ही आफत आ गयी है. अन्य हरी सब्जियों के दाम भी तेजी से चढ़ रहे हैं. इसके कारण रसोई घर का बजट बिगड़ गया है. सब्जी विक्रेताओं की मानें तो बारिश की वजह से टमाटर व मिर्च की फसल खराब हो रही है. इसके कारण इनके दाम तेजी से बढ़े हैं. बारिश की वजह से अन्य हरी सब्जियों के दाम बढ़े हैं. बाहर से इनकी आवक भी कम हो गयी है. सब्जी विक्रेता विनोद कुमार ने बताया कि रामचंद्रपुर सब्जी मंडी में ही ऊंची कीमत पर सब्जियां मिल रही है.
सब्जियों के दाम
टमाटर – 60 रुपये किलो
हरी मिर्च – 60 रुपये किलो
गोभी – 30 से 50 रुपये पीस
कंदा – 30 रुपये किलो
ओल – 60 रुपये किलो
कच्चा केला – 30 रुपये किलो
खक्सी – 40 रुपये किलो
बोरा – 20 रुपये किलो
करेली – 22 रुपये किलो
कद्दू – 20 रुपये किलो
परबल – 20 रुपये किलो
बैगन – 25 से 30 रुपये किलो
साग – 16 रुपये किलो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >