मुहिम. देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली की सफलता पर चर्चा
राजगीर/नालंदा : आगामी 27 अगस्त को पटना के राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गांधी मैदान में आयोजित होने वाली देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली को लेकर राजगीर के होटल पंजाब ढाबा के सभाकक्ष में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष हुमायूं अख्तर तारिक ने की. उन्होंने राजद के देश बचाओ भाजपा भगाओ के नारे के साथ सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में विशाल रैली की तैयारी को लेकर सभी कार्यकर्ता कमर कस लें. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर 2006 के मामले का केस बनाकर उन्हें फंसाने के साथ उप मुख्यमंत्री पद से हटाने की साजिश रच रही है.
इसका मुंहतोड़ जबाव देने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में आयोजित देश बचाओ भाजपा रैली के उद्देश्य का प्रचार-प्रसार करना शुरु कर दे. नालंदा के हर अनुमंडल व प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गांव-कस्बों से लेकर शहर के विभिन्न गली-कूचों के लोगों तक इस रैली का प्रचार करने में कोई कमी नहीं हो. इस क्रम में प्रदेश महासचिव साधुशरण यादव, जिला उपाध्यक्ष टनटन खान, जिला युवा उपाध्यक्ष रणवीर कुमार रत्नाकर, जिला महासचिव अभिषेक कुमार उर्फ गोलू, राजगीर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, सचिव हसन अकबर उर्फ स्टीफन, श्रवण कुमार आदि ने अपनी राय प्रकट किये.
इस अवसर पर राजद जिला मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह, जिला यूवा अध्यक्ष सुनील यादव, खुर्शीद अंसारी, अशोक हिमांशु, मो महफूज आलम, बिट्टू यादव, मनोहर चौधरी सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे.
