चावल नहीं लौटाने वाली पैक्स पर होगी एफआइआर

38 पैक्स को दिया गया अल्टीमेटम बिहारशरीफ : 15 जुलाई तक चावल नहीं लौटाने वाले पैक्स व मिलरों पर एफआइआर करने की चेतावनी दी गयी है. जिले के 38 पैक्स के द्वारा अब तक चावल नहीं लौटाया गया है. ऐसे लोगों पर एफआइआर करने का आदेश डीएम डाॅ त्यागराजन एसएम ने दिया है. सोमवार को […]

38 पैक्स को दिया गया अल्टीमेटम

बिहारशरीफ : 15 जुलाई तक चावल नहीं लौटाने वाले पैक्स व मिलरों पर एफआइआर करने की चेतावनी दी गयी है. जिले के 38 पैक्स के द्वारा अब तक चावल नहीं लौटाया गया है. ऐसे लोगों पर एफआइआर करने का आदेश डीएम डाॅ त्यागराजन एसएम ने दिया है. सोमवार को आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने कहा कि धान अधिप्राप्ति से संबंधित गोदामों के वेरिफिकेशन में जहां-जहां गड़बड़ियां पायी गयी है, उन दोषी मिलरों या पैक्स पर एफआइआर दर्ज करावें. राजन ने कहा कि पूर्व से जिस पर एफआइआर हो चुका है, डीएसओ उसकी रेगुलर समीक्षा करें. उन्होंने एसडीओ से भी कहा कि जिन मिलरों के पास सीएमआर के अवशेष चावल या राशि बकाया है,
उसे जमा कराने के लिए विशेष पहल करें. समीक्षा में पाया गया कि इस वर्ष के 186781 मीटरिक टन धान की खरीद हुई थी. जिसके एवज में 125143 मीटरिक टन तैयार चावल राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराया जाना था, पर पैक्सों द्वारा अभी तक मात्र 121207 मीटरिक टन तैयार चावल ही उपलब्ध कराया गया है. शेष चार हजार एमटी सीएमआर को जल्दी उपलब्ध करा लेने को कहा गया.
तीन एमओ का वेतन बंद, जवाब-तलब :राशन कार्डों का आधार से सीडिंग की समीक्षा में पाया गया कि कुछ ब्लाक इस काम में काफी पीछे हैं, इस कार्य में पिछड़े प्रखंडों में बिहारशरीफ, हरनौत व राजगीर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के वेतन स्थगित करने व उनसे शोकॉज के आदेश दिये गये. एसडीओ से कहा गया कि शत-प्रतिशत लोगों का आधार कार्ड का राशन कार्ड से सीडिंग कराये. जिन लोगों का आधार से राशन कार्ड की सीडिंग नहीं रहेगी उन्हें आगे से किरासन एवं राशन का लाभ नहीं मिल पायेगा.
वाहन का रूट डायवर्ट करने वाले ट्रांसपोर्टरों पर होगी कार्रवाई
लोड सेल व जीपीएस युक्त वाहनों के द्वारा खाद्यान्नों को डीलरों तक पहुंचाने की समीक्षा भी की गयी. इसमें पाया गया कि कुछ ट्रांसपोर्टर समय से पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं. ऐसे ट्रांसपोर्टरों को अल्टीमेटम दिया गया कि वह जरूरत के हिसाब से समय पर वाहन उपलब्ध कराये. ऐसा नहीं करने वालों का अनुबंध रद्द कर दिया जायेगा. डीएम ने सभी एसडीओ से कहा कि वाहनों के वेरिफिकेशन अपने स्तर पर करें. जिससे यह पता चल सके कि शत-प्रतिशत वाहनों में लोड सेल व जीपीएस काम कर रहा है. अगर जीपीएस रिपोर्ट से यह पता चलता है कि वाहन का रूट डायवर्ट किया गया है, इसकी तुरंत जांच करा कर जिले को रिपोर्ट भेजें. सभी सहायक गोदाम प्रबंधकों व मार्केटिंग ऑफिसरों से कहा गया कि वह सही समय पर खाद्यान्न का उठाव तथा वितरण सुनिश्चित करें.
मानक के अनुरूप भेजें एमडीएम का चावल
डीएम ने पदाधिकारियों को सख्त आदेश दिया कि जन वितरण प्रणाली व एमडीएम में जो चावल भेजा जा रहा है उसकी गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो. ऐसी शिकायतें आ रही है कि जो चावल भेजा जा रहा है उसकी गुणवत्ता मानक से कम है. इस तरह की गड़बड़ी मिली तो दोषी पर एफआइआर होगा. अगली बैठक में एमडीएम के प्रखंड साधनसेवी भी उपस्थित रहेंगे. स्कूलों में एमडीएम के वास्तविक क्रिया क्रियान्वयन पर रिपोर्ट दें. डीएम ने कहा कि चावल या राशि के अभाव में किसी भी स्कूल में एमडीएम बंद नहीं होनी चाहिए.
एमडीएम की गुणवत्ता निर्देश के बिल्कुल अनुरूप होनी चाहिए. इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव,वरीय उपसमाहर्ता रामबाबू, राजगीर के अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति नाथ शाहदेव, एसडीओ हिलसा सृष्टि राज सिन्हा, जिला सहकारिता पदाधिकारी अमजद हयात, डीपीआरओ लालबाबू जनवितरण प्रणाली के सचिव वरुण कुमार सिंह सभी मार्केटिंग ऑफिसर सहायक गोदाम प्रबंधक गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि, ट्रांसपोर्टर तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >