भूमि विवाद में तीन जख्मी पुलिस मामले की कर रही छानबीन

बिहारशरीफ : भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक ही परिवार के दंपती समेत तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना शनिवार को तेल्हाड़ा थाना के मंदिसा गांव में हुई. घायल सुधीर प्रसाद यादव, मां सकुंती देवी एवं पत्नी इंदू देवी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. […]

बिहारशरीफ : भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक ही परिवार के दंपती समेत तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना शनिवार को तेल्हाड़ा थाना के मंदिसा गांव में हुई. घायल सुधीर प्रसाद यादव, मां सकुंती देवी एवं पत्नी इंदू देवी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. पीड़ित ने बताया कि हम लोग घर के बाहर थे.

इसी दौरान पड़ोसी अनिल यादव अपने सहयोगी के साथ आ धमके और गाली-गलौज करते हुए लाठी चलाने लगे. उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >