बिहारशरीफ : शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की नीलामी करने का आदेश दिया गया है. पुलिस तथा उत्पाद विभाग द्वारा जब्त वाहनों को डीएम डाॅ त्यागराजन एसएम ने अधिग्रहित करने का आदेश दिया है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक व उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वह इस संबंध शीघ्र अग्रतर कार्यवाही करें. इन वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करें.
अधिग्रहीत होने वाले वाहनों की सूची: राजेश कुमार चंडी बाइक, ललन चौधरी इस्लामपुर टेंपो, चिरंजीवी पासवान राहुई बाइक, नियाज अहमद गगन दीवान एंबेसडर कार, इंद्रजीत कुमार राजगीर मोटरसाइकिल, भोला प्रसाद गुप्ता मोतिहारी आॅल्टो कार, जयशंकर पुरंदर बीघा बाइक, सागर कुमार रहुई बाइक, गुंदेला केवट सरमेरा बाइक, बलराम कुमार मोकामा, बोलेरो, मोहन पासवान, बिहार शरीफ बाइक.
