आइसीयू में बच्ची की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

बिहारशरीफ : सदर अस्पताल के आइसीयू में बच्ची की मौत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा मचाया. घटना मंगलवार की देर रात्रि की है. बताया जाता है कि दीपनगर थाना क्षेत्र के खरजज्मा गांव निवासी दीवाकर कुमार की पत्नी ने आठ जून को सदर अस्पताल में ही एक बच्ची को जन्म दिया था.जन्म के […]

बिहारशरीफ : सदर अस्पताल के आइसीयू में बच्ची की मौत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा मचाया. घटना मंगलवार की देर रात्रि की है. बताया जाता है कि दीपनगर थाना क्षेत्र के खरजज्मा गांव निवासी दीवाकर कुमार की पत्नी ने आठ जून को सदर अस्पताल में ही एक बच्ची को जन्म दिया था.जन्म के बाद से ही बच्ची को सांस लेने की शिकायत थी.

चिकित्सकों के परामर्श पर नवजात को इलाज के लिए सदर अस्पताल के शिशु गहन चिकित्सक कक्ष के आइसीयू में भरती करा दिया गया. मंगलवार की देर रात्रि महिला अपनी बच्ची को दूध पिलाने आइसीयू में गयी,जहां उसने अपनी बच्ची को मृत पाया.बच्ची को मृत पाकर परिजनों द्वारा हो-हंगामा मचाया गया.नवजात के पिता दीवाकर कुमार ने बताया कि बच्ची की मौत चिकित्सकों की घोर लापरवाही का परिणाम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >