आठ हथियारबंद अपराधियों ने दूध व्यवसायी के घर डाला डाका
बिहारशरीफ : दूध व्यवसायी के घर में डाका डाल कर भाग रहे एक डकैत को भीड़ ने पकड़ लिया और पीट-पीट मार डाला. उसके पास से एक पिस्तौल व एक गोली का खोखा बरामद किया गया है. मारे गये अपराधी की पहचान नहीं हाे पायी है. शहर के लहेरी थाना क्षेत्र की नालंदा कॉलोनी के निवासी व दूध व्यवसायी अनुज कुमार के घर में सोमवार की रात आठ से 10 की संख्या में डकैत घुस गये और 40 हजार नकद समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति लूट ली.
साथ ही विरोध करने पर डकैतों ने दूध व्यवसायी की पत्नी, पुत्र व नौकर को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान एक डकैत को लोगों ने पकड़ लिया और पीट कर अधमरा कर दिया.सूचना मिलने सदर एसडीपीओ निशित प्रिया व लहेरी इंस्पेक्टर मेराज हुसैन पहुंचे़ अधिकारियों ने घायल अपराधी को सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी. दूध व्यवसायी
डकैती के बाद भाग रहे…
ने लहेरी थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इधर, लहेरी के इंस्पेक्टर ने अपराधियों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि कथित अपराधी की मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा. बताया जाता है कि अपराधी की मौत मौके पर गोली लगने से हुई है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गयी है.
