डियावां गांव के बुजुर्ग की गोली मार हत्या

नालंदा : स्थानीय थाना क्षेत्र के फजिलापुर गांव के रेहरापर आम के बगीचे की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की अज्ञात अपराधियों ने छह गोली मार कर हत्या कर दी. करायपरशुराय थाना क्षेत्र के डियावां गांव निवासी माथुर मांझी (60 वर्ष) व नगरनौसा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव के टोला नवल बिगहा गांव निवासी धुरी राउत […]

नालंदा : स्थानीय थाना क्षेत्र के फजिलापुर गांव के रेहरापर आम के बगीचे की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की अज्ञात अपराधियों ने छह गोली मार कर हत्या कर दी.
करायपरशुराय थाना क्षेत्र के डियावां गांव निवासी माथुर मांझी (60 वर्ष) व नगरनौसा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव के टोला नवल बिगहा गांव निवासी धुरी राउत फजिलापुर गांव के रविंद्र महतो के आम के बगीचे की देखभाल करते थे. शनिवार की रात 12:30 बजे के बाद चार-पांच की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने माथुर मांझी को नजदीक से छह गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >