बिहारशरीफ : कालाजार के रोगियों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मरीजों की सूची बनायी जा रही है. ताकि सरकार की महत्वपूर्ण योजना से रोगियों को समय पर लाभांवित किया जा सके.जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि इस साल चिंहित होने वाले कालाजार के रोगियों की सूची बनायी जाय.खासकर जिनका इलाज किजा जा चुका है.जिसे सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि समय पर उपलब्ध करायी जा सके.
प्रोत्साहन राशि के लिए बनायी जा रही सूची
बिहारशरीफ : कालाजार के रोगियों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मरीजों की सूची बनायी जा रही है. ताकि सरकार की महत्वपूर्ण योजना से रोगियों को समय पर लाभांवित किया जा सके.जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि इस साल चिंहित होने वाले […]

डीएमओ डॉ कुमार ने बताया कि रोगियों की सूची उपलब्ध होने के बाद विभाग की ओर से राशि भुगतान करने की दिशा में कदम उठाया जायेगा.लाभुकों को उनके बैंक खातों पर ही राशि भेजी जायेगी.