मैजिक व बाइक की टक्कर में एक की मौत

हादसा. मृतक की नहीं हो सकी पहचान चालक व उपचालक मौके से फरार बिहारशरीफ : शुक्रवार की दोपहर नूरसराय थाना क्षेत्र के परिऔना मोड़ के समीप टाटा मैजिक व बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची नूरसराय थाना पुलिस […]

हादसा. मृतक की नहीं हो सकी पहचान
चालक व उपचालक मौके से फरार
बिहारशरीफ : शुक्रवार की दोपहर नूरसराय थाना क्षेत्र के परिऔना मोड़ के समीप टाटा मैजिक व बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची नूरसराय थाना पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मैजिक गाड़ी शहर से होते हुए नूरसराय की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार नूरसराय की ओर से शहर की ओर आ रहा था. इस हादसे में मरने वाले बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हो पायी है. नूरसराय थानाध्यक्ष राजन मालवीय ने बताया है कि शव की पहचान को लेकर पुलिस अपने स्तर से प्रयासरत है.घटना के बाद टाटा मैजिक सवारी गाड़ी का चालक व उपचालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को अत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >