खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश

बारिश होने से खेतों में आयी नमी धान के बिचड़े की बुआई करने में जुटे हैं किसान बिहारशरीफ : बारिश सभी खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. इन दिनों जिले में किसान भाई खरीफ फसल के तहत धान की खेती करने के लिए खेतों की जुताई कर बिचड़े बोने में लगे हैं. […]

बारिश होने से खेतों में आयी नमी

धान के बिचड़े की बुआई करने में जुटे हैं किसान
बिहारशरीफ : बारिश सभी खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. इन दिनों जिले में किसान भाई खरीफ फसल के तहत धान की खेती करने के लिए खेतों की जुताई कर बिचड़े बोने में लगे हैं. रोहिणी नक्षत्र बीत गया. अब तक इस नक्षत्र में जिलेभर में महज सात पांच फीसदी ही धान के बिचड़े की बुआई हो सकी है. लेकिन इस नक्षत्र में कमोबेश बारिश होने से किसानों में आस जगी है.बुधवार को भी जिले में अच्छी बारिश हुई थी. बारिश होने से खेतों में नमी आ गयी है. लिहाजा खेतों में बिचड़े बोने के काम में तेजी आने की पूरी संभावना है. गुरुवार को मृगशिरा नक्षत्र का आगमन हो गया है.
जून माह में 127.7 एमएम होनी चाहिए बारिश
जून माह में औसतन 127.7 मिली मीटर बारिश होनी चाहिए.चालू माह के सात जून तक जिलेभर में 29.8 एमएम बारिश होनी चाहिए थी.लेकिन मात्र दस मिलीमीटर से अधिक ही बारिश ही हो सकी.इस तरह जून में अब तक तक औसतन बारिश कम हुई है.
गुरुवार को जिले में बारिश रिकार्ड दर्ज नहीं की जा सकी है.जिला कृषि विभाग के अधिकारी का मानना है कि अगले सप्ताह तक बिचड़े बोने के काम में तेजी आ जाने की संभावना है.बारिश होने से खेतों में नमी से भूमि की जुताई करने में किसानों को काफी सहूलियत होगी. चालू वित्तीय वर्ष में खरीफ फसल के तहत नालंदा जिले में एक लाख 28 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती करने का जिला कृषि विभाग का लक्ष्य है.इसकी खेती करने के लिए 12 हजार 800 हेक्टेयर में धान के बिचड़े बोने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.लक्ष्य के अनुरूप खेती हो इसके लिए जिला कृषि विभाग की ओर से किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराये जा रहे हैं.जिले के किसान इन दिनों धान की खेती करने के लिए धान के बिचड़े बोने में लगे हैं. जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बारिश होने से प्राय: सभी फसलों को लाभ ही होगा.पहले तो धान के बिचड़े बोने में किसानों को सहूलियत होगी.इस कार्य में तेजी आयेगी.इसके अलावा खेतों में मूंग व मक्के की फसलें लगी हैं.इन फसलों के लिए भी बारिश फायदेमंद है.साथ ही उन्होंने कहा कि खेतों में लगीं विभिन्न तरह की सब्जियों की फसलों को भी बारिश से लाभ ही होगा.इन फसलों की सिंचाई आसानी से वर्षा से हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >