अनदेखी पर आठ कर्मियों के वेतन पर लगायी रोक

बिहारशरीफ : समय पर मीटिंग में शामिल नहीं होना जिले के आठ स्वास्थ्य कर्मियों को महंगा पड़ गया. इन कर्मियों के वेतन व मानदेय पर रोक लगा दी गयी है. साथ ही संबंधित नन मेडिकल कर्मचारी व पीएमडब्लू से इस बाबत जवाब तलब भी किया गया है. इस संबंध में जिला लेप्रोसी निवारण पदाधिकारी ने […]

बिहारशरीफ : समय पर मीटिंग में शामिल नहीं होना जिले के आठ स्वास्थ्य कर्मियों को महंगा पड़ गया. इन कर्मियों के वेतन व मानदेय पर रोक लगा दी गयी है. साथ ही संबंधित नन मेडिकल कर्मचारी व पीएमडब्लू से इस बाबत जवाब तलब भी किया गया है. इस संबंध में जिला लेप्रोसी निवारण पदाधिकारी ने डॉ रविन्द्र कुमार ने बताया कि जिले के गिरियक पीएचसी के अचिकित्सक सहायक अवध कुमार सिन्हा,नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीएमडब्लू मिथिलेश कुमार,बेन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पारा मेडिकल वर्कर विपिन कुमार सिंह,बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीएमडब्लू शैलेंद्र कुमार चौधरी ,

हिलसा के अवधेश कुमार तथा सदर अस्पताल के नन मेडिकल स्टॉफ शैलेन्द्र कुमार कौशिक व दो अन्य कर्मी समय पर मीटिंग में शामिल नहीं हो पाये थे. लिहाजा उन सभी के एक दिन के वेतन व मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी गयी है.डीएलओ डॉ.कुमार ने बताया कि छह जून को आयोजित पाक्षिक मीटिंग में उक्त कर्मी समय पर उपस्थित नहीं हो सके थे जबकि पहले ही मीटिंग में आने के लिए समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. बावजूद उक्त स्वास्थ्य कर्मियों ने लापरवाही बरती.लिहाजा उक्त कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. साथ ही चेतावनी दी गयी है कि भविष्य में होने वाली मीटिंग में समय पर उपस्थित होंगे नहीं तो अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही कहा कि यदि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया तो ठोस कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >