चालक को गोली मार टेंपो लूट ले गये अपराधी

घटना के दो घंटे बाद पुलिस ने वाहन को किया बरामद बिहारशरीफ\\परबलपुर : टेंपो पर यात्रियों के भेष में आ रहे अपराधियों ने टेंपो चालक को गोली मार टेंपो ले भागे. पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद लूटी गयी टेंपो को बरामद कर लिया. घटना जिले के परबलपुर थाना क्षेत्र के गजनी बिगहा पुल […]

घटना के दो घंटे बाद पुलिस ने वाहन को किया बरामद

बिहारशरीफ\\परबलपुर : टेंपो पर यात्रियों के भेष में आ रहे अपराधियों ने टेंपो चालक को गोली मार टेंपो ले भागे. पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद लूटी गयी टेंपो को बरामद कर लिया. घटना जिले के परबलपुर थाना क्षेत्र के गजनी बिगहा पुल के पास सोमवार की मध्य रात्रि घटी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात्रि तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा पटना के करबिगहिया रेलवे स्टेशन के पास एक टेंपो को किराये पर लेकर हिलसा के लिए चले.
रास्ते में अपराधियों ने टेंपों चालक को और रुपये का लालच देकर टेंपो को परबलपुर थाना क्षेत्र के गजनी बिगहा गांव की ओर चलने के लिए राजी कर लिये. टेंपो ज्यों ही उक्त स्थान पर पहुंचा कि उस पर सवार तीन अपराधी चालक के पेट के नीचे गोली मार कर टेंपो की लूट कर लिया. परबलपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार-2 ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस द्वारा अपराधियों का पीछा करते हुए लूटी गयी टेंपो को वेन थाना क्षेत्र के रसुल्ला पुल के पास से बरामद कर लिया.
घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल टेंपों चालक की पहचान पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के मोरियामा गांव निवासी संजीत कुमार के रूप में की गयी है. घायल टेंपो चालक ने पुलिस को बताया है कि टेंपो को भाड़े पर लेकर अपराधियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है. घटना को अंजाम देने से पूर्व अपराधियों द्वारा उसके साथ मारपीट भी की गयी. मारपीट का विरोध करने पर अपराधियों ने उसे काफी करीब से गोली मार दी.
घायल चालक के अनुसार अपराधियों की संख्या तीन थी. वारदात में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया है. कयास लगाये जा रहे हैं कि घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी पटना जिले के हैं. इस संबंध में पटना पुलिस से भी मदद ली जा रही है. घायल टेंपों चालक के बयान पर पुलिस द्वारा एक कांड दर्ज कर लिया गया है. घायल टेंपो चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >