बागमती तटबंध के पास मिला युवक का शव, हत्या या हादसा, रहस्यमयी मौत से सनसनी

मुजफ्फरपुर के सुंदरखौली गांव में बागमती नदी के तटबंध के पास एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. इस रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, जहाँ हत्या या हादसा, दोनों की आशंका जताई जा रही है. पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है.

Bagmati Embankment Muzaffarpur:  जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के सुंदरखौली गांव में शनिवार की सुबह हड़कंप मच गया. बागमती नदी के उत्तरी तटबंध के समीप एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया. मृतक की शिनाख्त सुंदरखौली गांव निवासी विपिन ठाकुर के पुत्र प्रियांशु उर्फ गोलू कुमार के रूप में हुई है. युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. 

सड़क दुर्घटना या कोई साजिश, अफवाहों का बाजार गर्म

घटना के बाद से ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है, जबकि कई लोग इसे किसी बड़ी साजिश या हत्या की आशंका से जोड़कर देख रहे हैं. अचानक हुई इस मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहों का बाजार बेहद गर्म है.

एफएसएल टीम बुलाई गई, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही औराई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कागजी प्रक्रिया में जुटी है.

  • एसएफएल टीम बुलाई गई: मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक (SFL) टीम को मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है.
  • थानाध्यक्ष का बयान: औराई थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की हर पहलू से गहनता से छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता को पीट-पीटकर अधमरा किया, कुल्हे की हड्डी टूटी, 5 पर FIR


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By फिरोज अख्तर

विगत 12 वर्षों से रिपोर्टिंग का अनुभव. इनकी रिपोर्टिंग समसामयिक घटनाओं के बेहतर ढंग से कवरेज करने के साथ ही विभिन्न सामाजिक मुद्दों को राष्ट्रहित में रोचक ढंग से पाठकों के बीच प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >